StudyHub24
StudyHub24
YouTube
Home/EVS

CTET Paper 1: EVS Practice Test #1 (Hindi)

CTET EVS PracticeCTET EVS Practice

यह अभ्यास सेट विशेष रूप से CTET पेपर 1 (EVS) के लिए तैयार किया गया है। इसमें पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण शास्त्र (Pedagogy) और विषय वस्तु (Content) दोनों के महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है।


Q.1 निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरण अध्ययन में सीखने का रचनात्मक आकलन (Formative Assessment) का साधन नहीं है?

A) वर्णन अभिलेख (Anecdotal Records)
B) वार्षिक उपलब्धि परीक्षण (Annual Achievement Test)
C) पोर्टफोलियो
D) क्रम निर्धारण मापनी (Rating Scale)

💡 Tip

उत्तर: (B)वार्षिक उपलब्धि परीक्षण योगात्मक आकलन (Summative Assessment) का हिस्सा है, रचनात्मक का नहीं।


Q.2 निम्नलिखित सीखने के कौन से सिद्धांत का पर्यावरण अध्ययन में अनुसरण होता है?

A) अज्ञात से ज्ञात
B) ज्ञात से अज्ञात
C) वैश्विक से स्थानीय
D) अमूर्त से मूर्त

💡 Tip

उत्तर: (B)शिक्षण हमेशा 'ज्ञात से अज्ञात' की ओर होना चाहिए।


Q.3 एक कक्षा 5 की शिक्षक एक क्रियाकलाप का संचालन करती है, जिसमें वह बच्चों से फर्श पर चीनी के कुछ दाने डालने को कहती है। बच्चों को इस क्रियाकलाप से अर्थपूर्ण सीखने को मिल सकता है यदि शिक्षक -

A) बच्चों को क्रियाकलाप का अवलोकन, अनुभव साझा और उस पर चर्चा करने को प्रेरित करती है।
B) बच्चों को क्रियाकलाप से संबंधित प्रश्नों को घर से करने को प्रेरित करती है।
C) बच्चों को क्रियाकलाप का अवलोकन करने को प्रेरित करती है।
D) बच्चों को अपने अनुभव साझा करने को प्रेरित करती है।

💡 Tip

उत्तर: (A)चर्चा और अनुभव साझा करना सक्रिय अधिगम (Active Learning) को बढ़ावा देता है।


Q.4 निम्नलिखित में से किसको पर्यावरण अध्ययन में बच्चों के आकलन में दूर करना चाहिए?

A) आकलन के संकेतों का उपयोग।
B) बच्चों के सीखने के गुणात्मक आकलन।
C) बच्चों के उत्तरों को सही या गलत में आंकना।
D) 'आज हमने क्या सीखा' पर चर्चा।

💡 Tip

उत्तर: (C)प्राथमिक स्तर पर बच्चों को 'सही या गलत' के खांचे में नहीं आंकना चाहिए, बल्कि उनके सीखने की प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए।


Q.5 नीचे दिया गया कौन सा एक समूह जड़ों (Roots) का है?

A) शकरकंद, मूली, हल्दी
B) गाजर, चुकन्दर, मूली
C) चुकन्दर, आलू, अदरक
D) गाजर, हल्दी, अदरक

💡 Tip

उत्तर: (B)गाजर, चुकंदर और मूली जड़ें हैं, जबकि आलू, अदरक और हल्दी रूपांतरित तने (Modified Stems) हैं।


Q.6 रेगिस्तानी ओक (Desert Oak) नाम का पेड़ किस देश में पाया जाता है?

A) राजस्थान
B) संयुक्त अरब अमीरात
C) अबू धाबी
D) ऑस्ट्रेलिया

💡 Tip

उत्तर: (D)रेगिस्तानी ओक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।


Q.7 दत्त कार्य (Assignment) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A) यह अभिभावकों या भाई-बहनों द्वारा किया जा सकता है।
B) प्रतिदिन गृहकार्य के रूप में देना आवश्यक है।
C) यह आकलन का एकमात्र तरीका है।
D) यह बच्चों को सूचना खोजने और अपने विचारों के निर्माण का अवसर प्रदान करता है।

💡 Tip

उत्तर: (D)


Q.8 शैक्षिक भ्रमण (Field Trip) के दौरान बच्चों से आपकी क्या अपेक्षाएं होंगी?

A) बिना कोई प्रश्न पूछे अवलोकन करना।
B) केवल आनंद उठाना।
C) ध्यान से अवलोकन करना, टिप्पणी दर्ज करना और चर्चा करना।
D) प्रश्न घर जाकर अभिभावकों से पूछना।

💡 Tip

उत्तर: (C)


Q.9 यदि बच्चे पाठ में रुचि नहीं ले रहे हैं, तो आप क्या करेंगे?

A) उन्हें आराम करने को कहेंगे।
/B) दृश्य-श्रव्य सामग्रियों (Audio-Visual Aids) का प्रयोग करेंगे।
C) प्रकरण तुरंत बदल देंगे।
D) मैदान में खेलने ले जाएंगे।

💡 Tip

उत्तर: (B)


Q.10 रक्त की जाँच द्वारा किसकी उपस्थिति से मलेरिया की पहचान होती है?

A) लाल रक्त कोशिकाओं में मलेरिया परजीवी (प्लाज्मोडियम)।
B) यकृत कोशिकाओं में क्षति।
C) रक्त में मच्छर के लार्वे।
D) लाल रक्त कोशिकाओं में मच्छर के अंडे।

💡 Tip

उत्तर: (A)


Q.11 कहानियों और कविताओं का प्रयोग ई.वी.एस. में क्यों किया जाता है?

A) बच्चों की ऊर्जा केंद्रित करने के लिए।
B) पाठ को केवल रोचक बनाने के लिए।
C) कल्पना करने की योग्यता का विकास करने के लिए।
D) सांस्कृतिक विविधता के लिए।

💡 Tip

उत्तर: (C)


Q.12 विटामिन ऐसे पदार्थ हैं, जो:

A) भार में कमी लाते हैं।
B) दवाई के रूप में लिए जाते हैं।
C) पेशियों का विकास करते हैं।
D) हीनताजन्य रोगों (Deficiency Diseases) से बचाव के लिए आवश्यक हैं।

💡 Tip

उत्तर: (D)


Q.13 गाय के गोबर से झोपड़ी की दीवारों को क्यों लीपा जाता है?

A) कीटों को दूर रखने के लिए।
B) चिकना और साफ़ बनाने के लिए।
C) घर्षण बढ़ाने के लिए।
D) प्राकृतिक रंग देने के लिए।

💡 Tip

उत्तर: (A)नोट: NCERT के अनुसार कीटों को दूर रखने के लिए लीपा जाता है।


Q.14 बच्चों के व्यक्तिगत अनुभवों को महत्व देने से शिक्षक को क्या लाभ होता है?

A) ऊर्जा बचती है।
B) विशिष्ट अनुभवों को जानने में।
C) भाषा सुधारने में।
D) विषय को बच्चों के अनुभव-संसार से जोड़ने में।

💡 Tip

उत्तर: (D)


Q.15 पाचन क्रिया आमाशय (Stomach) के अंदर अधिक तेजी से क्यों होती है?

A) भोजन का मंथन होता है जिससे सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाता है।
B) पाचक रस अंदर अम्लीय होते हैं।
C) पाचक रस का उत्पादन ज्यादा होता है।
D) बाहर पाचक रस निष्क्रिय हो जाते हैं।

💡 Tip

उत्तर: (A)


Q.16 क्वथन (Boiling) और वाष्पीकरण (Evaporation) में क्या अंतर है?

A) क्वथन देखा जा सकता है, वाष्पीकरण नहीं।
B) क्वथन से अवस्था बदलती है, वाष्पीकरण से नहीं।
C) वाष्पीकरण किसी भी तापमान पर हो सकता है, जबकि क्वथन नहीं।
D) आयतन में अंतर होता है।

💡 Tip

उत्तर: (C)


Q.17 भारोत्तोलक (Weightlifters) को किस प्रकार का आहार लेना चाहिए?

A) कार्बोहाइड्रेट्स
B) वसा
C) विटामिन
D) प्रोटीन

💡 Tip

उत्तर: (D)मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन आवश्यक है।


Q.18 वायु में भार होता है, यह दिखाने के लिए कौन सी गतिविधियाँ सही हैं?

(a) खाली उल्टा बीकर पानी में धकेलना।
(d) दो भरे हुए गुब्बारे साम्यावस्था में लाना और एक को फोड़ देना।
A) a और d
B) b और d
C) a और c
D) a और b

💡 Tip

उत्तर: (A)


Q.19 वायु प्रदूषण पढ़ाने के लिए सबसे उचित पद्धति कौन सी है?

A) वृत्तचित्र (Documentary) दिखाना।
B) दीवाली से पहले और बाद के वायु नमूनों का अध्ययन।
C) सस्वर पठन।
D) प्रश्न-उत्तर लिखवाना।

💡 Tip

उत्तर: (B)यह प्रयोगात्मक और वास्तविक अनुभव पर आधारित है।


Q.20 तनावग्रस्त बच्चे की पहचान कैसे की जा सकती है?

A) पूर्ण एकाग्रता
B) बहुत बात करना
C) अतिसक्रियता
D) आक्रामक व्यवहार

💡 Tip

उत्तर: (D)