CURRENT AFFAIRS
- Static Gk / Current affairs
30 JUNE 2022
- हाल ही में CBDT केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में नितिन गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में नासा ने 28 जून को सफलतापूर्वक CAPSTONE मिशन लांच किया है।
- हाल ही में नीति आयोग ने इण्डियाज बूमिंग गिग एंड प्लेटफार्म इकॉनमी नामक शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है।
- हाल ही में बजाज एलियांज जनरल इन्शुरेन्स ने उद्योग की पहली स्वास्थ्य बीमा योजना " वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल " शुरू करने की घोषणा की है।
- मुकेश अंबानी ने रिलायंस जिओ इंफोकॉम लिमिटेड के निदेशक मंडल (BoD) से इस्तीफा दे दिया है और आकाश अंबानी को रिलायंस जिओ का नया चेयरमैन बनाया गया है।
29 JUNE 2022
- 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम "सतत विकास के लिए डाटा " है।
- हाल ही में सऊदी अरब ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बजवा को प्रतिष्ठित किंग अब्दुल अज़ीज पदक से सम्मानित किया गया है।
- हाल ही में गोवा में साओ जोआओ उत्सव को मनाया गया है।
- मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022 का ख़िताब खुशी पटेल ने जीता है।
- तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति उज्जल भुयान ने शपत ली है।
28 JUNE 2022
- हाल ही में राजस्थान में यूरेनियम के भंडार मिले है , जिसके चलते झारखण्ड और आंध्र प्रदेश के बाद राजस्थान तीसरा राज्य बन गया है।
- हाल ही में ईरान ने ठोस इर्धन से संचालित होने वाले रॉकेट "जुलजना" को लांच किया है।
- हाल ही में BHEL , SAIL और मारुती के पूर्व चेयरमैन रह चुके वी कृष्णमूर्ति का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हाल ऑफ फेम ने विजय अमृतराज को गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया है।
- हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण अपने पहले ओपन - टू - आल हैकाथॉन श्रृंखला की मेजबानी करने है।
27 JUNE 2022
- हाल ही में टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने भारत की सबसे बड़ी तैरती हुई सौर ऊर्जा परियोजना की शुरुवात केरल राज्य में किया है।
- 27 जून को सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम दिवस मनाया जाता है। और वर्ष 2022 का राष्ट्रीय MSME पुरस्कार उड़ीसा राज्य को दिया गया है।
- हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2022 का ख़िताब मध्य प्रदेश ने मुंबई को हराकर अपना पहला ख़िताब जीता है।
- हाल ही में अमेरिका ने गन कंट्रोल विधेयक पारित किया है।
- हाल ही में केरल राज्य ने सरकार के कर्मचारियों , पेंशनभोगियो और उनके आश्रितों के लिए 1 जुलाई 2022 से एक स्वस्थ्य बिमा MEDISEP योजना शुरू करने जा रही है।
26 JUNE 2022
- वर्ष 2023 में G20 की बैठक भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आयोजित कि जायगी।
- हाल ही में जारी वैश्विक लिवेबिलिटी सूचकांक 2022 में ऑस्ट्रिया का वियना शहर दुनिया में पहले स्थान पर है।
- हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने SBI के पूर्व अधिकारी वैकेंट नागेश्वर चलसानी को SIFL और SELF की सलाहकर समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
- फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप आयोजन भारत में किया जायगा 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक।
- हाल ही में दक्षिण कोरिया ने अपना पहला उपग्रह "नूरी रॉकेट " को सफलतापूर्वक लांच किया है।
25 JUNE 2022
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में NIRYAT( नेशनल इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट रिकॉर्ड फॉर इयरली एनालिसिस ऑफ़ ट्रेड ) पोर्टल को लांच किया है।
- हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) के नए महानिदेशक के रूप में दिनकर गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
- आईपीएस अधिकारी तपन कुमार डेका को इंटेलिजेंस ब्यूरो निदेशक नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 6. 15 किलोमीटर लम्बे पद्मा ब्रिज का उद्घाटन किया है।
- हाल ही में परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
24 JUNE 2022
- हाल ही में इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड ने अपने सोलर कुक टॉप "सूर्य नूतन " का अनावरण किया है।
- हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की जारी रिपोर्ट गोल्ड रिफाइनिंग एंड रीसाइक्लिंग के अनुसार भारत 2021 में वैश्विक सोने के पुनर्चक्रण में 75 टन का पुनर्नवीनीकरण किया है और विश्व में 4वे स्थान पर है।
- हाल ही में साउथ इंडियन बैंक ने एक्जिम ट्रेड पोर्टल "SIB TF ऑनलाइन " लांच किया है।
- हाल ही में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन (FICA ) की पहली महिला अध्यक्ष लिसा स्टालेकर बनी है।
- हाल ही में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की 26वी बैठक का आयोजन रवांडा में किया जा रहा है।
23 JUNE 2022
- हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली NDA ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रोपदी मुर्मू का अपना उमीदवार घोषित किया है।
- हाल ही में केंद्र सरकार ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर 1 जुलाई से प्रतिबन्ध लगाने के लिए अधिसूचना जारी की है।
- अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है जिन्होंने 117 गोल किये है। भारत के सुनील छेत्री 5वे स्थान पर 84 गोल के साथ।
- एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागु करने वाला असम भारत का 36वा व आखिरी राज्य बन गया है।
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थाई प्रतिनिधि के रूप में रुचिरा कम्बोज को नियुक्त किया गया है।
22 JUNE 2022
- 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। और इस वर्ष का विषय "चौराहो पर संगीत " है।
- हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक 20 सदस्य हाईब्रिड सिक्योरिटीज एडवाइजरी कमेटी की स्थापना की है जिसके अध्यक्ष केवी कामथ को बनाया गया है।
- हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने स्कूली छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए शैक्षिक तकनीकी कंपनी बिजूस (BYJU'S ) के साथ एक समझौता किया है।
- हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की मछली कम्बोडिया में पकड़ी गयी है जिसका नाम स्टिंग्रे है। जिसकी लम्बाई लगभग 3. 98 मीटर है।
- किर्गिस्तान के बिश्केक में खेली गयी अंडर- 17 एशियाई कुस्ती चैंपियनशिप का ख़िताब भारतीय महिला टीम ने कुल 8 स्वर्ण पदक के साथ अपने नाम किया है।
21 JUNE 2022
- 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम " मानवता के लिए योग " है।
- हाल ही में " शाबाश मीतु " का ट्रेलर लांच हुआ है, यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पुर्व कप्तान मिताली राज के उपर बनने वाली बायोपिक है।
- हाल ही में ह्यूबर्ट हर्काज ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवदेव को हराकर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है।
- हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप एस. पुरी ने निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय पहल "NIPUN" - (National Initiative for Promotion of Upskilling of Nirman )की शुरुवात की है।
- हाल ही में भारतीय तट रक्षक बल ने स्वदेशी रूप से विकसित उन्नत हलके हेलीकाप्टर MK- III को कमिशन किया है।
20 JUNE 2022
- 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है। और इस वर्ष की थीम "जो कोई भी। जहां कही भी। जब भी। सभी को सुरक्षा मांगने का अधिकार है।
- हाल ही में आईआईटी मद्रास ने मानव के हस्तक्षेप के बिना सेप्टिक टैंक को साफ़ करने के लिए एक रोबोर्ट को विकसित किया है , जिसका नाम "होमोएसईपी " है।
- हाल ही में भारत सरकार ने अग्निवीरो को CRPF और असम राइफल्स की भर्ती में 10 % आरक्षण देने की घोषणा की है।
- हाल ही में सर्कार ने रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
- हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले के कुनरिया गांव में पहली बालिका पंचायत की शुरुवात हुई है।
19 JUNE 2022
- हाल ही में मंगोलियाई बुद्ध पूर्णिमा जो की 14 जून को मनाया गया, के उपलक्ष्य में भगवन बुद्ध के चार पवित्र अवशेषो को भारत से मंगोलिया ले जाया गया।
- हाल ही में GST कॉउन्सिल के 47वी बैठक श्रीनगर में आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।
- हाल ही में हरियाणा राज्य सरकार और इजराइल की सरकार ने जल प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्र पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किये है।
- हाल ही में जारी 2022 स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स में भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा , बैंगलोर ने ये ख़िताब जीता है।
- 19 जून 2022 को भारत और बांग्लादेश के बीच नई दिल्ली में पहली शारीरिक संयुक्त सलाहकर आयोग की बैठक आयोजित की जायगी।
18 JUNE 2022
- हाल ही में भारतीय रेलवे ने भारतीय गौरव योजना के तहत भारत की पहली निजी ट्रैन चलाई है। यह ट्रैन कोयम्बटूर और शिरडी के बीच संचालित होगी।
- भारतीय मूल की आरती प्रभाकर को अमेरिका के राष्ट्रपति के वैज्ञानिक सलाहकर के रूप में नियुक्त किया जायगा।
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों को समर्पित "क्रांतिकारियों की गैलरी " संग्रहालय का भी उद्धघाटन किया है।
- हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने औधोगिक डीकार्बोनाइजेशन शिखर सम्मलेन 2022 का उद्घाटन नई दिल्ली में किया है।
- हाल ही में फाइनेंशियल वेलनेस प्लेटफार्म कैशे ने व्हाट्सएप क्रेडिट लाइन सेवा की शुरुआत की है।
17 JUNE 2022
- हाल ही में DRDO और BDL ने पृथ्वी-द्वितीय मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल का निर्माण इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत किया गया है।
- 17 जून को विश्वभर में सूखा व मरुस्थलीकरण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम " एक साथ सूखे से ऊपर उठे " है।
- हाल ही में जून 2022 में कर्नाटक के नए लोकायुक्त के रूप में न्यायमूर्ति बी. एस. पाटिल को नियुक्त किया गया है।
- 2022 में ASEAN देशो के विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हो रही है। यह पहली बार है जब भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।
- कृषि प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा ) ने बहरीन में 8 दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया है।
16 JUNE 2022
- हाल ही में भारत का पहला डिस्प्ले फैब को तेलंगाना राज्य में स्थापित किया गया है।
- हाल ही ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्य सचिवों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की है जिसका आयोजन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में किया जा रहा है।
- हाल ही में I2U2 के नाम से एक नए ग्रुप का गठन किया गया है। जिसके सदस्य देश है I- India, Israel और U - USA , UAE है।
- हाल ही में मैक्सिको के लियोन ने आयोजित हो रहे IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारतीय खिलाडी सनापति गुरुनायडू ने 55 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मैडल जीता है।
- विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022 में भारत छह स्थान आगे बढ़कर 37वें स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर डेनमार्क है।
15 JUNE 2022
- प्रति वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है, और इस वर्ष की थीम "रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयास में शामिल हो और जीवन बचाये " है।
- हाल ही में कृषि मंत्रालय ने जानवरो के लिए भारत की पहली कोविड-19 वैक्सीन " एनोकोवेक्स " का अनावरण किया है।
- हाल ही में केरल राज्य ने वाहनों के लिए के लिए सुरक्षा मित्र प्रोजेक्ट लांच किया है जो एक वाहन निगरानी प्रणाली है। परिवहन विभाग ने निर्भया योजना के तहत इस योजना की शुरुवात की है।
- हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रतन टाटा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।
- हरियाणा में खेले गए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के चौथे संस्करण में प्रथम स्थान हरियाणा ने प्राप्त किया है , कुल 137 पदक जीते है।
14 JUNE 2022
- हाल ही में एन जे ओझा को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 2 साल के लिए मनरेगा लोकपाल नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में चीन ने चाँद का विश्व का सबसे विस्तृत नक्शा जारी किया है।
- हाल ही में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय थाईलैंड के राजा भूमिबल अदुल्यादेज को पीछे छोड़कर विश्व की दूसरी सबसे लम्बे समय तक राजगद्दी सँभालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- हाल ही में बांग्लादेश की स्थाई प्रतिनिधि राजदूत रबाब फातिमा को संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया है।
- हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और GST संग्रहालय का उद्घाटन किया है।
13 JUNE 2022
- हाल ही में थाईलैंड ने गांजा , भांग और मारिजुआना को रखने और उनकी खेती करने को वेध कर दिया है। यह ऐसा करने वाला एशिया का पहला देश बन गया है।
- हाल ही में एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ़ इंडिया ने श्रीलंका को 55 मिलियन डॉलर का शार्ट टर्म लाइन ऑफ़ क्रेडिट दिया है।
- हाल ही मे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉरजीवा ने कृष्ण श्रीनिवासन को एशिया प्रशांत विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।
- हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर यंत्र सेवा योजना की शुरुआत की है।
- हाल ही में जारी राष्ट्रीय ई - गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
12 JUNE 2022
- हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) ने 75 किलोमीटर की सड़क 105 घंटे में बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
- हाल ही में कोस्टा रिका के नए प्रधानमंत्री के रूप में रोड्रिगो चाव्स ने पदभार संभाला है।
- हाल ही में श्रेयस जी होसुर पहले भारतीय रेलवे अधिकारी बन गए है जिन्होंने आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा किया है , यह विश्व की सबसे कठिन एकल दिवसीय खेल माना जाता है।
- हाल ही में अयोध्या के एक पूर्व प्रतिष्ठित क्रासिंग का नाम भारत रतन स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर रखने की घोषणा सरकार के द्वारा की गयी है।
- हाल ही में इंडियन बैंक ने डिजिटल कागज रहित डीमेट और ट्रेडिंग खाता खोलने के लिए डिजिटल ब्रोकिंग समाधान "ई -ब्रोकिंग " लांच किया है।
11 JUNE 2022
- यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) ने लगभग 11 साल के बाद पहली बार ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत वृद्धि करने की योजना बनाई है। ईसीबी के वर्तमान अध्यक्ष क्रिस्टीन लोगार्ड है।
- हाल ही अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान ने HINDALCO इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पाई को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।
- हाल ही UNCTAD के द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत 2021 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त करने के मामले में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
- 44वे शतरंज ओलम्पियाड 2022 का आयोजन भारत के तमिलनाडु राज्य में किया जायगा जिसका शुभंकर है "थंबी" है।
- सूफी महोत्सव का आयोजन जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शेर - ए - कश्मीर -इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित किया गया है।
10 JUNE 2022
- 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। और इस वर्ष की थीम "टुगेदर वी आर स्ट्रांग " है।
- हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने "बीच विजिल एप्प " को लांच किया है।
- हाल ही में राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया है।
- 7 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने FSSAI का चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया जिसमे बड़े राज्यों में पहले स्थान पर तमिलनाडु है और छोटे राज्यों की श्रेणी में गोवा पहले स्थान पर है।
- हाल ही में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने CiSS एप्लीकेशन का शुभारंभ किया है। CiSS का फुलफॉर्म Children in Street Situation है।
9 JUNE 2022
- अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA ) 2022 में सर्वश्रेठ फिल्म का पुरस्कार शेरशाह को दिया गया है।
- हाल ही में सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.एस. गोले ने ब्लू ड्यूक को राज्य की स्टेट बटरफ्लाई घोषित किया है।
- हाल ही में तमिलनाडू राज्य सरकार ने कॉलेज के छात्रों के लिए नालया थिरन कौशल कार्यक्रम की शुरुवात की है।
- फ्रांस चल रहे पैरा शूटिंग विश्व कप 2022 में अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH 1 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है और श्रीहर्ष रामकृष्ण ने SH 2 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
- भारत की महिला खिलाडी और वनडे कप्तान मिताली राज ने अंतर्राष्ट्रीय से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह विश्व की पहली महिला क्रिकेटर है जिन्होंने सबसे ज्यादा बार विश्व कप खेला है कुल 6 बार।
8 JUNE 2022
- अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) 2022 में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार विक्की कौशल और बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार कृति सेनन को मिला है।
- DRDO के द्वारा अग्नि -4 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के ऐ पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था।
- हाल ही में अमेरिकी शोध कर्ताओ द्वारा तैयार की गयी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत को 180 देशो की सूची में 180वा स्थान मिला है। पहले स्थान पर डेनमार्क है इस सूचकांक में।
- हाल ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा पहली राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 की घोषणा की गयी है।
- हाल ही में एक बहु राष्ट्रीय शांतिवाहिनी अभ्यास "एक्स खान क्वेस्ट 2022 " का आयोजन मंगोलिया में किया जा रहा है जिसमे कुल 16 देश भाग लेंगे।
7 JUNE 2022
- हाल ही एनसीसी के द्वारा पुनीत सागर अभियान चलाया गया था, इस अभियान का उद्देश्य समुद्र तटो और नदी किनारो की सफाई से सम्बंधित था।
- हाल ही में नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ जी आर चिंताला ने लेह में माई पैड माई राइट कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है।
- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रिय उद्यान , वन्य जीव अभ्यारण और संरक्षित वनो के लगभग 1 किलोमीटर के क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन बनाने का निर्देश दिया गया है।
- हाल ही में भारत - बांग्लादेश के बीच एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास पूर्व संप्रीति - X का आयोजन बांग्लादेश में किया जा रहा है।
- 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है और इस वर्ष 2022 की थीम "सुरक्षित भोजन , बेहतर जीवन " है।
- Static Gk / Current affairs
6 JUNE 2022
- फ्रेंच ओपन 2022 टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स का ख़िताब इगा स्वाटेक ने जीता है और पुरुष सिंगल्स का ख़िताब राफेल नडाल ने जीता है।
- 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। और इस वर्ष की थीम " केवल एक पृथ्वी " है।
- हाल ही में विश्व का सबसे बड़े पौधे की खोज ऑस्ट्रेलिया में हुई है , यह एक समुद्री फूल वाला पौधा है जिसका नाम पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलिस है।
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन 2022 में सर्वश्रेष्ठ परियोजना का पुरस्कार मेघालय राज्य ने जीता है।
- हाल ही में गुजरात के कलोल में इफको द्वारा दुनिया का पहला नैनो यूरिया लिक्विड प्लांट का उद्घाटन किया गया है।
5 JUNE 2022
- हाल ही में भारत का पहला और एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड मिरर टेलिस्कोप को उत्तराखण्ड के देवस्थली पहाड़ी पर स्थापित किया गया है।
- हाल ही में कज़ाकिस्तान के अल्माटी में खेले गए बोलट तुर्लीखानोव कप कुश्ती टूर्नामेंट रैंकिंग सीरीज इवेंट में शाक्षी मालिक ने स्वर्ण पदक जीता है।
- टाइम्स हायर एजुकेशन ने एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 हाल ही में जारी की है जिसमे भारत की इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बैंगलोर ने 42वा स्थान प्राप्त किया है और भारत में पहले स्थान पर है।
- हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने नागरिको को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों से जुडी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए "फेसलेस आरटीओ " योजना लॉन्च की है।
- चंडीगढ़ में IAF हेरिटेज सेंटर की स्थापना करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायू सेना ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये है।
4 JUNE 2022
- हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाडी डैरेन सैमी को सितारा - ए - पाकिस्तान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- हाल ही में दुनिया का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर अमेरिका का फ्रंटियर बना है। इससे पहले जापान का सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर फुगाकु था।
- हाल ही में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के नए महानिदेशक रूप में राजेश गेरा को नियुक्त किया गया है।
- व्हाट्सएप ने भारत के लिए अपना शिकायत अधिकारी परेश बी लाल को नियुक्त किया है।
- हाल ही में चीन ने नई पीढ़ी का मौसम सम्बन्धी का पहला उपग्रह फेगंयुन - 4बी सैटेलाइट को लॉन्ग मार्च - 3 रॉकेट से सफलतापूर्वक लांच किया गया है।
3 JUNE 2022
- संयुक्त राज्य संघ में अब तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये कर दिया गया है।
- मशहूर संतूर वादक पदम्श्री पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम के एक अस्पताल में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- हाल ही में नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में "गरीब कल्याण सम्मलेन" को संबोधित किया है।
- भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस निशंक और आईएनएस अक्षय को उनकी 32 साल की सेवा के बाद मुंबई से सेवा मुक्त किया जायगा।
- हाल ही में सशस्त्र सीमा बल के नए महानिदेशक के रूप में एस एल थाओसेन को नियुक्त किया गया है।
2 JUNE 2022
- इंडोनेशिया में खेले गए एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2022 में भारत ने जापान को हराकर ब्रॉन्ज़ मैडल को अपने नाम किया है।
- हाल ही में सुपर कम्प्यूटर परम अनंत (PARAM ANANTA ) को आई आई टी गांधीनगर गुजरात में कमिशन किया गया है।
- हाल में पात्र लाभार्थियों को घर घर जाकर टीकाकरण करने के लिए हर घर दस्तक अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 1 जून से की गयी है, और यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।
- हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने झारखण्ड राज्य को तम्बाकू की खपत को नियंत्रित करने के लिए विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पुरस्कार से सम्मानित किया है।
- हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुरानी बीमारियों और जीवनशैली सम्बन्धी विकारो को दूर करने के लिए एक नई स्वास्थ्य और कल्याण ऐप AAYU लॉन्च किया है।
1 JUNE 2022
- आईपीएल 2022 का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीजन पुरस्कार भारत के युवा खिलाडी उमरान मलिक को दिया गया है।
- हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन कार्यक्रम को वित्तीय वर्ष 2025 -2026 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
- हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की है।
- मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 के 17वें संस्करण में डॉ. वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवार्ड से संजीत नरवेकर को सम्मानित किया गया है।
- हाल ही में ग्रीस में आयोजित वेनिजेलिया - चानिया 2022 एथलेटिक्स मीट में 7.95 मीटर की छलांग लगाकर मुरली श्रीशंकर ने स्वर्ण पदक जीता है।
Post a Comment
Post a Comment