1. बिटकॉइन को अपनी आधिकारिक मुद्रा बनाने वाला विश्व का दूसरा देश मध्य अफ्रीकी गणराज्य बना है।  जबकि पहला देश है अल साल्वाडोर जिसने बिटकॉइन को अपनी आधिकारिक मुद्रा घोषित किया था। 
  2.  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार विजय सांपला को नियुक्त किया गया है।
  3. एशिया का सबसे बड़ा अन्तराष्ट्रीय खाद्य मेला "आहार -2022" का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। 
  4. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमीर ज़ेलेंस्की  (Volodymyr Zelensky ) को " जॉन एफ कैनेडी प्रोफाइल इन करेज पुरस्कार 2022" से सम्मानित किया गया है। 
  5. नरेन्द्र मोदी को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। 
  6. हर गांव में पुस्तकालय वाला देश का पहला जिला झारखण्ड का जामताड़ा बन गया है। 
  7. हाल में कैबिनेट के द्वारा अजय कुमार सूद को भारत सरकार का प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
  8. भारत की सीमा सड़क संघटन (BRO) दुनिया की सबसे ऊँची सुरंग "शिंकु -ला -पास " पर  बनाने वाली है , जिसकी ऊंचाई लगभग 16580 फ़ीट है। 
  9.   प्रोजेक्ट 75 के तहत छह पनडुब्बिओ में अंतिम आईएनएस "वागशीर " को रक्षा सचिव अजय कुमार ने लांच किया।   प्रोजेक्ट 75 - कलवरी , खंडेरी , करंज , वेला , वागीर  वागशीर है। 
  10. इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स प्रतियोगिता 2020 में उत्तर प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार। 
  11. उत्तराखंड राज्य सरकार ने हिम प्रहरी योजना शुरू करने की घोषणा की है। 
  12. देश का पहला रेडियो चैनल "रेडियो अक्ष " दृष्टिबाधित लोगो के लिए नागपुर में लांच किया गया है। 
  13. राजेश तलवार ने एक नयी पुस्तक लिखी है जिसका नाम है "द बॉय हु रोट ए कॉन्स्टिटूशन " 
  14. भारतीय अर्थशास्त्री और राजनितिक टिप्पणी कार प्रभात पटनायक को मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। 
  15. मुंबई और हैदराबाद को "2021 ट्री सिटी ऑफ़ द वर्ल्ड " के रूप में मान्यता Arbor Day Foundation और FAO के द्वारा दिया गया है। 
  16. इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। 
  17. पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से प्र्धानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  को सम्मानित किया जायगा। 
  18. 56वा  ज्ञानपीठ पुरस्कार से असमिया कवि नीलमणि फुकन को 11 अप्रैल 2022 को सम्मानित किया गया। 
  19. चीन ने अर्थ ऑब्जरवेशन उपग्रह  "गाओफेन-3 03" लॉन्च किया है।  इस उपग्रह को गाओफेन-3 और गाओफेन-3 02 के साथ जोड़ा जायगा।   
  20. अमेरिका  के सुप्रीम कोर्ट  की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश केंटाजी ब्राउन जैक्सन को बनाया गया है। 
  21. हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ में बनाया जाता है और हरेला त्यौहार उत्तराखंड में बनाया जाता है। 
  22. स्कूल चलो अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले से की गयी है। एक MLA एक स्कूल को गोद लेगा। 
  23. प्रोफेसर रामदरश मिश्र को 31वा  सरस्वती सम्मान दिए जाने की घोषणा की गयी है। " मैं तो यहाँ हूँ " कविता के लिए।  
  24. मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शरुवात मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने की है। 
  25. हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक श्रीमद्भगवद गीता को पढ़ाये जाने की घोषणा की है। 
  26. गणगौर लोकोत्स्व त्यौहार राजस्थान में बनाया जाता है। 
  27. 'बिरसा मुंडा जनजातीय नायक' पुस्तक किसने लिखी है ? -  प्रो. अलोक चक्रवाल।  
  28. भारत का पहला GEO - PARK मध्यप्रदेश के लम्हेटा गांव में स्थापित किया गया है। 
  29. राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेस्ट राज्य की श्रेणी में प्रथम स्थान दिया गया उत्तर प्रदेश को।
  30. कर्नाटक राज्य द्वारा विनय समररस्य पहल की शुरुवात 14 अप्रैल 2022 को आंबेडकर जयंती के दिन से शुरू करेगी।   
  31. विश्व खुशहाली सूचकांक में भारत की रैंकिंग 136वी है, एक वर्ष पहले भारत कि रैंक 139 थी।
  32. मेघालय के लिविंग रुट ब्रिज को UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों  की अस्थाई  सूची में शामिल किया गया है। 
  33. हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई कराने वाला पहला राज्य मध्य प्रदेश बन गया है। 
  34. गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का 11वे महानिदेशक के रूप में चुना गया है। 
  35. हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार ने समान नागरिक सहिंता (UNIFORM CIVIL CODE ) को लागू करने के लिए एक पैनल का गठन किया है। 
  36. फ्रांस में आयोजित होने वाले कांन्स फिल्म महोत्सव 2022 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पाल्मे डी 'ओर पुरस्कार ट्राएंगल ऑफ सैडनेस ने जीता है। 
  37. हाल ही में अमेरिका ने चीन को पीछे छोड़कर वर्ष 2021 -2022 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है।
  38. आईपीएल 2022 का खिताब गुजरात टाइटन ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीता है। 
  39. आईपीएल के 15वें संस्करण में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पाने वाली खिलाडी  जॉस बटलर और यजुवेंद्र चहल  है और ये दोनों खिलाडी राजस्थान रॉयल्स  टीम के है।    
  40. हाल ही में मणिपुर में शिरुई लिली महोत्सव 2022 के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया था।  शिरुई लिली मणिपुर का राजकीय फूल भी  है।
  41. हाल ही में डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी ) ने आरोहण 4.0 की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के शिमला से की है। 
  42. टाइम्स 2022 की 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची  में तीन भारतीय  गौतम अडानी , खुर्रम परवेज  और करुणा नंदी भी शामिल है। 
  43. 2022 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार गीतांजलि  श्री को उनके उपन्यास "टॉम ऑफ़ सैंड "( रेत समाधी )  के लिए दिया गया है। 
  44. हाल ही में WEF ने यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक जारी किया है जिसमे भारत की रैंक 54 है। 
  45. हाल ही में स्वास्थ्य सम्बन्धी रिकॉर्ड रखने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने  "आभा मोबाइल ऐप"  (ABHA - आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट ) की शुरुआत की है। 
  46. हाल ही में मेघालय राज्य के उमरोई मिलिट्री स्टेशन में एक नए जहरीले सांप की प्रजाति देखी गयी है जिसका नाम माया पिट वाइपर है। 
  47. हाल ही में जारी विश्व वायु शक्ति सूचकांक 2022 में भारतीय वायु सेना विश्व में तीसरे स्थान पर है, यह रिपोर्ट वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (WDMMA ) के द्वारा जारी की जाती है। 
  48. न्यू डेवलपमेंट बैंक ने हाल ही में भारत में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय गुजरात राज्य में खोलने की घोषणा की है।
  49. हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी ने माउंट एवरेस्ट पर विश्व का सबसे ऊँचा मौसम स्टेशन स्थापित किया है। 
  50. हाल ही में मिज़ोरम के मुरलेन नेशनल पार्क के पास एक गैर विषैले सांप की प्रजाति पाई गयी है , जिसका नाम लेनरुल रखा गया है। 
  51. हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा में मोम संग्राहलय मैडम तुसाद शुरू करने की घोषणा की गयी है।  
  52. हाल ही में RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर एस एस मुंद्रा को BSE का नया चेयरमैन नियुत्क किया गया है। 
  53. 12वी राष्ट्रीय महिला सीनियर हॉकी चैम्पियशिप का ख़िताब उड़ीसा ने कर्नाटक को हराकर जीता है। 
  54. 74 साल के इतिहास में भारत ने इंडोनेशिया को 3 - 0 से हराकर पहली बार बैडमिंटन के  थॉमस कप का ख़िताब जीता है। 
  55. हाल ही में रेलटेल ने प्रधानमंत्री वाई फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफ़ेस (PM WANI ) योजना की शुरुवात 100 रेलवे स्टशनों पर की है। 
  56. राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त। वर्तमान चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है।
  57. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य  सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की शुरुवात की है। 
  58. ई -अधिगम योजना की शुरुवात हरयाणा राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी है। 
  59. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने गॉंवो में 58000 से अधिक  स्थानों पर मुफ्त वाई फाई सुविधा देने की घोषणा की है। 
  60. 2022 के विश्व खाद्य पुरस्कार की घोषणा हो गयी है , इस बार यह पुरस्कार अमेरिका कि डॉक्टर सिंथिया रोसेनज़वेइग को दिया गया है। 
  61. भारत की पहली आदिवासी स्वस्थ वेधशाला उड़ीसा राज्य में खोला जायगा। 
  62. पूर्वोत्तर भारत की पहली गाय एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत असम के डिब्रूगढ़ में शुरू किया गया है। 
  63. हाल ही छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत की है। 
  64. हाल ही में बिहार के पूर्णिया में भारत के पहले  एथेनॉल सयंत्र का उद्घाटन किया गया है
  65. हाल ही में व्हिटली फण्ड फॉर नेचर (WFN ) व्हिटली गोल्ड अवॉर्ड 2022 पुरस्कार भारतीय महिला चारुदत्त मिश्र को हिम तेंदुआ के संरक्षण के लिए दिया गया है। 
  66. भारत का पहला "अमृत सरोवर" उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बनकर तैयार हुआ है।  
  67. हाल ही में CBDT केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में नितिन गुप्ता को नियुक्त किया गया है। 
  68. हाल ही में गोवा में साओ जोआओ उत्सव को मनाया गया है।
  69. मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022 का ख़िताब खुशी पटेल ने जीता है। 
  70. हाल ही में ईरान ने ठोस इर्धन से संचालित होने वाले रॉकेट "जुलजना" को लांच किया है। 
  71. हाल ही में टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने भारत की सबसे बड़ी तैरती हुई सौर ऊर्जा परियोजना की शुरुवात केरल राज्य में किया है। 
  72. हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2022  का ख़िताब मध्य प्रदेश ने मुंबई को हराकर अपना पहला ख़िताब जीता है। 
  73. फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप आयोजन भारत में किया जायगा 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक। 
  74. हाल ही में परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  75. आईपीएस अधिकारी तपन कुमार डेका को इंटेलिजेंस ब्यूरो निदेशक नियुक्त किया गया है। 
  76. हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) के नए महानिदेशक के रूप में दिनकर गुप्ता को नियुक्त किया गया है। 
  77. हाल ही में फेडरेशन  ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन (FICA ) की पहली महिला अध्यक्ष लिसा स्टालेकर बनी है। 
  78. एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागु करने वाला असम भारत का 36वा व आखिरी राज्य बन गया है। 
  79. हाल ही में  संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थाई प्रतिनिधि के रूप में रुचिरा कम्बोज को नियुक्त किया गया है। 
  80. हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की मछली कम्बोडिया में पकड़ी गयी है जिसका नाम स्टिंग्रे है। जिसकी लम्बाई लगभग 3. 98  मीटर है। 
  81. हाल ही में ह्यूबर्ट हर्काज ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवदेव को हराकर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है। 
  82. हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले के  कुनरिया गांव में पहली बालिका पंचायत की शुरुवात हुई है। 
  83. हाल ही में GST कॉउन्सिल के 47वी बैठक श्रीनगर में आयोजित की जाएगी।  जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। 
  84. हाल ही में भारतीय रेलवे ने भारतीय गौरव योजना के तहत भारत की पहली निजी ट्रैन चलाई है। यह ट्रैन कोयम्बटूर और शिरडी के बीच संचालित होगी। 
  85. कृषि प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा ) ने बहरीन में  8  दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया है। 
  86. हाल ही में I2U2 के नाम से एक नए ग्रुप का गठन किया गया है। जिसके सदस्य देश है I- India, Israel और U - USA , UAE है। 
  87. हाल ही में कृषि मंत्रालय ने जानवरो के लिए भारत की पहली कोविड-19 वैक्सीन " एनोकोवेक्स " का अनावरण किया है। 
  88. हरियाणा में खेले गए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के चौथे संस्करण  में प्रथम स्थान हरियाणा ने प्राप्त किया है , कुल 137 पदक जीते है। 
  89. 44वे शतरंज ओलम्पियाड 2022 का आयोजन भारत के तमिलनाडु राज्य में किया जायगा जिसका शुभंकर है "थंबी" है। 
  90. 7 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने FSSAI का चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया जिसमे बड़े राज्यों में पहले स्थान पर तमिलनाडु है और छोटे राज्यों की श्रेणी में गोवा पहले स्थान पर है। 
  91. अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA ) 2022 में  सर्वश्रेठ फिल्म का पुरस्कार शेरशाह को दिया गया है। 
  92. DRDO के द्वारा अग्नि -4 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के ऐ पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था। 
  93. हाल ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा पहली राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 की घोषणा की गयी है। 
  94. हाल ही में नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ जी आर चिंताला ने लेह में माई पैड माई राइट कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है। 
  95. 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है और इस वर्ष 2022 की थीम "सुरक्षित भोजन , बेहतर जीवन " है।  
  96. फ्रेंच ओपन 2022 टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स का ख़िताब इगा स्वाटेक ने जीता है और पुरुष सिंगल्स का ख़िताब राफेल नडाल ने जीता है। 
  97. हाल ही में भारत का पहला और एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड मिरर टेलिस्कोप को उत्तराखण्ड के देवस्थली पहाड़ी पर स्थापित किया गया है। 
  98. हाल ही में दुनिया का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर अमेरिका का फ्रंटियर बना है।  इससे पहले जापान का सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर फुगाकु था। 
  99. संयुक्त राज्य संघ में अब तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये कर दिया गया है। 
  100. भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस निशंक और आईएनएस अक्षय को उनकी 32 साल की सेवा के बाद मुंबई से सेवा मुक्त किया जायगा। 
  101. हाल ही में सुपर कम्प्यूटर परम अनंत (PARAM ANANTA ) को आई आई टी  गांधीनगर गुजरात में कमिशन किया गया है। 
  102. हाल ही में ICC ने 3 देश "उज़्बेकिस्तान , कम्बोडिया और आइवरी कोस्ट " को एसोसिएट सदस्य का दर्जा दिया है। ICC में कुल सदस्य देशो की संख्या 108 हो गयी है। 
  103. हाल ही में भारतीय नौसेना को अमेरिका से 24 MH-60 "रोमियो " हेलीकाप्टर में से 3 हेलीकाप्टर मिल गए है।
  104. हाल ही में गुजरात सेमीकंडक्टर निति शुरू करने वाला पहला राज्य बना है।  
  105. हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड में एक स्टेडियम लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम बदलकर इनके नाम पर रख दिया गया है। 
  106. भारतीय खेल प्राधिकरण ने राष्ट्रीय मंडल खेलो में भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए "क्रिएट फॉर इंडिया " अभियान की शुरुवात की है। 
  107. 2025 के ICC महिला एकदिवसीय विश्वकप के आयोजन की मेजबानी भारत करेगा। और 2024 से 2027 तक होने वाले ICC महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए चार देशो को चुना गया है - भारत , बांग्लादेश , श्रीलंका और इंग्लैंड है। 
  108. हाल ही में भारत की नौसेना और जापान की समुद्री आत्मरक्षा बल के बीच अंडमान  सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास एमपीएक्स का आयोजन किया गया है।  
  109. हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने स्वनिर्भर नारी योजना की शुरुवात की है। 
  110. संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित की जा रही विश्व एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने है।  इन्होने 88.13 मीटर का थ्रो किया था। 
  111. RBI ने चार सहकारी बैंको पर प्रतिबंध लगा दिया है जो है महाराष्ट्र का साईबाबा जनता बैंक , पश्चिम बंगाल में सूरी फ्रेंड्स यूनियन कॉर्पोरेटिव बैंक , उत्तर प्रदेश का यूनाइटेड इंडिया कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड और राष्ट्रीय शहरी कॉपरेटिव बैंक शामिल है। 
  112. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक लाने के लिए डेलाइट इंडिया को एक सलाहकर के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। 
  113. हाल ही में मध्य प्रदेश का बुरहानपुर भारत का पहला हर घर जल वाला प्रमाणित जिला बना है।  
  114. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज विनीत सरन को BCCI का नैतिक अधिकारी और लोकपाल नियुक्त किया गया है। 
  115. हाल ही में हिमाचल प्रदेश विहीक्ल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के माध्यम से सभी पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम से जोड़ने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। 
  116. हाल ही में उपभोक्ता मामलो के विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरुक करने और शशक्त बनाने के उद्देश्य से "जागृति "शुभंकर को लांच किया गया है।  
  117. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान BCCI अध्यक्ष  सौरव गांगुली को ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित किया गया है। 
  118. हाल ही में वाराणसी शहर को शंघाई सहयोग संघठन की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी घोषित किया जायेगा। 
  119. नई शिक्षा नीति 2020 को प्री प्राइमरी स्तर पर लागू करने वाला भारत का पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है।
  120. हाल ही में फ़िनलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 94 वर्ष की भगवानी देवी ने  100 मीटर्स में स्वर्ण पदक जीता है। 
  121. भारतीय इंटरनेट के जनक BK सिंगल का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  122. हाल ही में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने स्वतंत्रता सैनानियों को याद करते हुए गुजराती भाषा में अपनी पुस्तक लिखी है जिसका नाम "स्वाधीनता संग्राम ना सुरविरो " है। 
  123. उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेस वे  बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।  जिसमे से 6 उपयोग में है और बाकी निर्माणाधीन है। 
  124. हाल ही में पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनल स्टेशन पर सबसे लम्बा स्काई वाक खोला है जो बांद्रा टर्मिनल  खार स्टेशन जोड़ेगा। 
  125. हाल ही में  केरल राज्य सरकार के वन विभाग ने चैनकुरिंजी बचाओ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। 
  126. 2022  का गणित का प्रतिष्ठित पुरस्कार फील्ड्स मैडल 2022 , यूक्रेन की गणित की प्रोफेसर  मैरीना वियाजोवोस्का को दिया गया है।  
  127. हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2022 का ख़िताब सिनी शेट्टी ने जीता है और इसका आयोजन जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया गया था। 
  128. हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 'परीक्षा संगम' नामक एक डिजिटल पोर्टल को लांच किया है।  
  129. इस्राल के 14वे  प्रधानमंत्री ययार लापिड को बनाया गया है जुलाई 2022 में और ये कार्यवाहक प्रधानमंत्री है।
  130. हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने ' नारी को नमन योजना ' की शुरुवात की है जिसके तहत महिलाओ को सरकारी बसों में सफर करने पर किराये में 50 % की छूठ दी जाएगी। 
  131. हाल ही में NTPC ने भारत के तेलंगाना राज्य में भारत की सबसे बड़ी तैरती हुई सौर ऊर्जा परियोजना की शुरुआत की है। 
  132. नीरज चोपड़ा ने स्टॉकहॉम में खेले गए डाइमंड लीग में पुरुष की भाला फेक प्रतियोगिता में 89.94 मीटर दूर फेककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
  133. शुमंग लीला महोत्सव का आयोजन मणिपुर राज्य में किया जा रहा है रहा है। 
  134. हाल ही में जर्मनी हाइड्रोजन से ट्रैन चलाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है 
  135. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में 100 मैच खेले वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए है और दुनिया के दूसरे। 
  136. वन नेशन वन फ़र्टिलाइज़र योजना 2 अक्टूबर पुरे भारत में लागु हो जाएगी जिसके तहत पुरे भारत में सिर्फ "भारत " ब्रांड का फ़र्टिलाइज़र ही बेचे जायेंगे। 
  137. भारतीय ओलिंपिक संध के नए अध्यक्ष के रूप में आदिल सुमरिवाला को चुना गया है।
  138. हाल ही में  नागालैंड राज्य को  लगभग 100 साल बाद राज्य का दूसरा रेलवे स्टेशन बनाया गया है जिसका नाम है शोखुवी रेलवे स्टेशन। 
  139. 2021 के 31वे व्यास सम्मान से असगर वजाहत को उनके नाटक महाबली के लिए सम्मानित किया गया है। 
  140. भारत में 3डी प्रिंटिंग तकनीक से बनने वाला पहला डाकघर बैंगलोर में बनेगा। 
  141. 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 की थीम "महिलाओ को वोट देने के अधिकार का जश्न मनाना है।   
  142. DRDO के नए अध्यक्ष समीर वी कामत को बनाया गया है और सतीश रेड्डी को रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। 
  143. हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया है।
  144. 2022 में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियो के बैठक की मेजबानी उज्बेकिस्तान कर रहा है। 
  145. 2022 का पुलित्जर पुरस्कार बांग्लादेश की पत्रकार फहमीदा अजीम ने जीता है। 
  146. हाल  ही में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया  बांग्लादेश में भारतीय वीसा केंद्र चलाएगा। 
  147. हाल ही में हाइड्रोजन इर्धन से चलने वाली भारत की पहली स्वदेशी विकसित बस का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने पुणे में  किया है। 
  148. हाल ही में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेरी मंत्री पुरुषोतम रूपला ने मत्स्यसेतु मोबाइल ऐप में एक नई सुविधा "एक्का बाजार " का शुभारंभ किया है। 
  149. हाल ही में NTPC LIMITED  को ऐशियाज बेस्ट एम्प्लॉयर ब्राण्ड अवॉर्ड - 2022 से सम्मानित किया गया है
  150. 2023 में होने वाले 17वे प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन इंदौर में किया जायगा। 
  151. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने दही हांड़ी उत्सव को साहसिक खेल का दर्जा देने का फैसला किया है और साथ ही इसमें भाग लेने वाले गोविंदाओं को सरकारी नौकरी देने का भी फैसला किया है। 
  152. हाल ही में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 'अम्मा योजना ' की शुरुवात की है जिसके तहत बेरोजगार माताओ को हर साल 20000 रूपए देना की घोषणा की है। 
  153. विश्व के सबसे ऊँचे पुल जो की चेनाब नदी पर बन रहा है , हाल ही में उसके गोल्डन आर्क का उद्घाटन किया गया है। 
  154. हाल ही में 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा ' की शुरुआत भारतीय रेलवे के द्वारा की गयी है। 
  155. हाल ही में स्कॉटलैंड महिलाओ को मुफ्त सेनेटरी प्रोडक्ट उपलब्ध कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। 
  156. 2023 में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल सी फ़ूड शो की मेजबानी कोलकाता करेगा और 23वा संस्करण होगा। 
  157. 15 अगस्त को भारत ने आजादी के 75 साल पुरे कर लिए है, और इस बार 76वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है।  सरकार आजादी के 75 साल को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में वर्ष 2021 से मना रही है जो 2023 तक चलेगा। 
  158. हाल ही में दादा भाई नौरोजी के लंदन स्थित घर को ब्लू ब्लैक सम्मान से नवाजा गया है। 
  159. हाल ही में उत्तराखंड राज्य का नया ब्रांड अम्बेस्डर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को बनाया गया है। 
  160. भारत और मलेशिया के बीच पहला द्विपक्षीय वायु सेना अभ्यास "उदारशक्ति " का आयोजन मलेशिया में किया जायगा। 
  161. हाल ही में शशि थरूर को फ्रांस को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "शेवेलियर डे ला लीजन डी "ऑनर से सम्मानित किया गया है। 
  162. हाल ही में कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वदेशी विकसित वैक्सीन "लम्पी प्रोवैक " को लॉन्च किया है। 
  163. हाल ही में "भारत रंग महोत्सव " के 22वे संस्करण का उद्धघाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मुंबई में किया है।  
  164. हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बुनकरों के लिए "नेथन्ना बीमा योजना" की शुरुआत की है । 
  165. हाल ही में  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रैन एक्शन की वर्षगाठ बनाने के लिए 'रेडियो जयघोष ' लांच किया है। 
  166. हाल ही में भारतीय थल सेना ने ड्रोन फेडरेशन की मदद से 'हिम - ड्रोन -ए -थान ' कार्यक्रम शुरू किया है। 
  167. भारत के 14वे उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनकड़ 10 अगस्त को लेंगे शपत। 
  168. "इंडिया की उड़ान " परियोजना की शुरुआत गूगल के द्वारा देश की आजादी के 75वी वर्षगाठ के उपलक्ष्य में शुरू की गयी है। 
  169. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानो की आय दुगुना करने के लिए "पंचामृत योजना " की शुरुआत की है। 
  170. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक ने रेपो दर को 4.90% से बढ़ाकर 5.4%  कर दिया है। 
  171. केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में सुरेश एन पटेल ने  हाल ही में शपत ली है। 
  172. BCCI का नया टाइटल स्पोंसर मास्टरकार्ड बना है। 
  173. हाल ही में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन लिरिक्स नामक पुस्तक का विमोचन किया है। 
  174. UEFA 2022  यूरोपीय  महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का ख़िताब इंग्लैंड ने जीता है। 
  175. हाल ही में पुस्तक रूपा पब्लिकेशन के द्वारा  संजय बारू की पुस्तक "दा जर्नी ऑफ़ ऐ नेशनः 75 इयर्स ऑफ़ इंडियन इकॉनमी " पुस्तक को प्रकाशित किया गया है। 
  176. हाल ही धरती की निगरानी करने वाला उपग्रह EOS-02 को MSLV के द्वारा 7 अगस्त को प्रक्षेपण किया जायेगा। 
  177. हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जैलेन्स्की को सर विस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड  सम्मानित किया गया है। 
  178. 1 अगस्त को वियतनाम और भारत के बीच विनबेक्स 2022  अभ्यास का आयोजन चंडीमंदिर में किया गया है। 
  179. हाल ही में भारत और ओमान के बीच संयुक्त युद्ध अभ्यास अल नजाह - IV राजस्थान में शुरू हुवा है। 
  180. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जलदूत ऐप को लांच किया है। जो देश भर के चयनित कुओं के जल स्तर को ट्रैक करेगा।   
  181. हाल ही में असम राज्य सरकार ने गैंडे के सिंघो को जलाकर उसके राख का उपयोग करके गैंडे की तीन मूर्तियों का निर्माण करवाया है जिसको 'एबोड ऑफ दा यूनिकॉर्न ' के नाम से काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में लांच किया गया है। 
  182. हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को शंघाई सहयोग संगठन ने पर्यटन और सांस्कृतिक  राजधानी घोषित किया है।  
  183. हाल ही में केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को भारत का अगला चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ के रूप में नियुक्त किया है।
  184. वर्ष 2020 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से आशा पारेख को सम्मानित किया जायगा। 
  185. हाल ही में REC लिमिटेड को महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही कुल 12 महारत्न कंपनी हो गयी है। 
  186. हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कचरे से खिलोने बनाने के लिए एक प्रतियोगिता की शुरुआत की है जिसका नाम स्वच्छ टॉयकैथॉन है। 
  187. हाल ही में नागालैंड राज्य सरकार ने स्वयं की स्वस्थ्य बिमा योजना CMHIS(Chief Minister's Health Insurance Scheme)  की शुरुआत करने की घोषणा की है।  
  188. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडिकल के छात्र और छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मिशन निरमया की शुरुआत की है। 
  189. हाल ही नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल की सतह पर कार्बोनिक पदार्थो की खोज की है। 
  190. हाल ही में गुजरती भाषा की फिल्म "छेलो शो" ऑस्कर 2023 के लिए नामित हुई है। 
  191. हाल ही में मेघालय के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 'सीएम दा हैसी ' वेब पोर्टल को लांच किया है। 
  192. डूरंड कप 2022 का ख़िताब बंगलुरु एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को फाइनल मुकाबले में हराकर पहली बार ये ख़िताब जीता है। 
  193. हाल ही में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है।
  194. हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'अम्बेडकर एंड मोदी :रिफॉर्म्स आइडियाज परफॉरमेंस इम्प्लीमेंटेशन ' पुस्तक का विमोचन किया है। 
  195. 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से लाये गए 8 चितो को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय पार्क में छोड़ा जायगा। 
  196. हाल ही में भारतीय मूल की शेफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया गया है। 
  197. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानो को एक विशिष्ट फार्म आईडी प्रदान करने की योजना बन रही है। 
  198. JIMEX 2022 का आयोजन भारतीय नौसेना और जापान की सेना के बीच बंगाल की खाड़ी में आयोजन किया जा रहा है। 
  199. हाल ही में भारत के 14वे अटॉर्नी जनरल  के रूप में मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया गया है। और यह दूसरी बार अटॉर्नी जनरल का पदभार संभालेंगे। 
  200. US ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022  का ख़िताब 19 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज ने जीता है और यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी है।
  201. हाल ही में भारतीय नौसेना के तीसरे स्टील्थ युद्धपोत 'तरागिरि ' को मुंबई में लॉन्च किया है जिसका निर्माण प्रोजेक्ट 17A के तहत किया जा रहा है।  जिसका तहत पहला जहाज था 'नीलगिरि ' और दूसरा था 'उदयगिरि'। 
  202. US ओपेनस टेनिस टूर्नामेंट 2022 में महिला एकल का ख़िताब इगा स्वीयतेक ने जीता है। 
  203. भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुनील लम्बा को सिंगापुर में मेरिटोरियस सर्विस मैडल से सम्मानित किया गया है। 
  204. हाल ही में जुरिक में खेली जा रही डायमंड लीग में जेवलिन थ्रो में डायमंड ट्रॉफी जितने वाले पहले खिलाडी नीरज चोपड़ा बन गए है। 
  205. हाल ही डॉ उपेंद्र कॉल के द्वारा लिखी पुस्तक "वेन दा हार्ट स्पीक " का विमोचन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कर्ण सिंह ने किया है।
  206. हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 10 अगस्त को 1008 फीट लम्बी और तीन इंच चौड़ी तिरंगा यात्रा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निकली गयी थी जिसको वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स से सम्मानित किया गया है। 
  207. हाल ही में केंद्र सरकार ने दिल्ली में स्थित राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलने का फैसला किया है और अब ये नए "कर्तव्य पथ" के नाम जाना जायगा। 
  208. हाल ही में आदर्श पंचयात के तहत हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने वाला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का भरतौल गांव बना है। और यह उत्तर प्रदेश का पहला गांव बना है। 
  209. हाल ही में जारी IMF की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
  210. नीति आयोग ने पोशन अभियान पर अपनी चौथी रिपोर्ट पेश की है जिसमे बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान महाराष्ट्र को मिला है वही छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान सिक्किम को मिला है।
  211. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 36वे राष्ट्रीय खेलो के लिए शुभंकर "सावाज " और थीम सांग जो की एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आधारित है का शुभारंभ किया है। 
  212. ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस बनी है जिन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को 20927 वोटो से हराया है।
  213. हाल ही में केंद्र सरकार ने जन्म के तुरंत बाद मौत या मृत बच्चे के जन्म के बाद महिला कर्मचारियों को 60 दिन के विशेष मातृत्व अवकाश की घोषणा की है जिसको महिला कर्मचारी ले सकती है। 
  214. आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के नए अध्यक्ष के रूप में कल्याण चौबे को चुना गया है।
  215. हाल ही में आल इंडिया रेडियो जिसे हम आकाशवाणी के नाम से भी जानते है के नए महानिदेशक के रूप में वसुधा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया है। 
  216. हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों की समस्याओ को उचित ढंग से और समय पर सुलझाने के लिए " इ-समाधान " पोर्टल को लांच किया है। 
  217. वोस्तोक 2022 संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन रूस में किया जा रहा है जिसमे भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स के सैनिक भाग ले रहे है। 
  218. हाल ही में भारतीय मध्य रेलवे ने हवा में जल वाष्प से पीने योग्य पानी बनाने के लिए "मेघदूत" मशीन  मुंबई में लगाया है। 
  219. हाल ही में भारतीय तट रक्षक बल ने राष्ट्रीय समुंद्री खोज और बचाव अभ्यास SAREX-22 के 10वे संस्करण का आयोजन चेन्नई में किया है। 
  220. हाल ही में जारी NCRB की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या करते है।