30 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में  1992 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम का महानिदेशक (ESIC) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  2. हाल ही में स्वीडन की रक्षा उत्पाद कंपनी 'साब ' ने घोषणा की है की वो भारत में कार्ल गुस्ताफ M4 हथियार प्रणाली का निर्माण करेगी। 
  3.  हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राथमिक स्कूली बच्चो के लिए ट्यूटर योजना की शुरुआत की है। 
  4. हाल ही में लेवर कप 2022 का आयोजन इंग्लैंड के लंदन शहर में किया गया। जिसका ख़िताब टीम वर्ल्ड ने  टीम यूरोप को हराकर जीता है। 
  5. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जलदूत ऐप को लांच किया है। जो देश भर के चयनित कुओं के जल स्तर को ट्रैक करेगा।   


29 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में असम राज्य सरकार ने गैंडे के सिंघो को जलाकर उसके राख का उपयोग करके गैंडे की तीन मूर्तियों का निर्माण करवाया है जिसको 'एबोड ऑफ दा यूनिकॉर्न ' के नाम से काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में लांच किया गया है। 
  2. हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के पूर्व सुरक्षा कांट्रेक्टर एडवर्ड स्नोडेन को रुसी नागरिकता प्रदान की है। 
  3. हाल ही में भारत और बांग्लादेश की सरकार ने कुशियारा नदी के जल का इस्तेमॉल को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। 
  4. हाल ही में केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को भारत का अगला चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ के रूप में नियुक्त किया है।
  5. हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को शंघाई सहयोग संगठन ने पर्यटन और सांस्कृतिक  राजधानी घोषित किया है।  


28 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स पुस्तक 'सबका साथ , सबका विकास , सबका विश्वास ' पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू , केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है। 
  2. 28 सितम्बर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। 
  3. वर्ष 2020 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से आशा पारेख को सम्मानित किया जायगा। 
  4. हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2021 के तहत 45 यूट्यूब वीडियो को प्रतिबंधित कर दिया है। 
  5.  हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बैंगलुरु में हिन्दुतान एयरोनॉटिकल लिमिटेड की क्रायोजनिक इंजन निर्माण करने की सुविधा का उद्धघाटन किया है। 


27 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में REC लिमिटेड को महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही कुल 12 महारत्न कंपनी हो गयी है। 
  2. 2023 का गणित का ब्रेकथ्रू पुरस्कार डेनियल स्पीलमैन को दिया जायगा। 
  3. हाल ही में लोक मंथन कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का आयोजन गुवाहाटी में किया गया है जिसका उद्धघाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया है। 
  4. हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कचरे से खिलोने बनाने के लिए एक प्रतियोगिता की शुरुआत की है जिसका नाम स्वच्छ टॉयकैथॉन है। 
  5. इस बार का हरमन कैस्टन पुरस्कार भारतीय लेखक मीना कंडासामी को दिया जायगा।   


26 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष दिलीप तिर्की को नियुक्त किया गया है। 
  2. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक ने महाराष्ट्र में लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। 
  3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने क्रिकेट के तीन नियम बदल दिए है जो  1 अक्टूबर 2022 से लागु होंगे। 
  4. अगस्त - 2022 का पुरुष क्रिकेट के प्लेयर ऑफ़ दा मंथ से ऑस्ट्रेलिआ के एरॉन फिंच को चुना गया है। 
  5. हाल ही में नागालैंड राज्य सरकार ने स्वयं की स्वस्थ्य बिमा योजना CMHIS(Chief Minister's Health Insurance Scheme)  की शुरुआत करने की घोषणा की है।  


24 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडिकल के छात्र और छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मिशन निरमया की शुरुआत की है। 
  2. हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने अपने एशियाई विकास आउटलुक को अपडेट किया है जिसके अनुसार वर्ष 2022-23  भारतीय अर्थव्यवस्था का अनुमानित विकास दर 7.0 % कर दिया है। 
  3. हाल ही में नागालैंड राज्य सरकार के कारागार विभाग ने मोबाइल अटेंडेंस एप्लीकेशन को लांच किया है। 
  4. हाल ही पंजाब राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर्ताओ को मासिक वजीफा देने की घोषणा की है। 
  5. हाल ही में इजरायल और अमेरिका की नौसेना ने लाल सागर में संयुक्त रूप से युद्ध अभ्यास किया है जिसमे अटरिफिशल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया गया है। 


23 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में भारत के एल्विस अली हज़ारिका नार्थ चैनल को पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए है। 
  2. हाल ही में आईएनएस अजय को 32 साल की सेवा के उपरांत नौसेना से रिटायर कर दिया गया है। 

  3. हाल ही में सेना प्रमुख मनोज पांडेय ने लद्दाख के कारगिल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कारगिल इंटरनेशनल मैराथॉन का उद्धघाटन किया है। 
  4. हाल ही कज़ाकिस्तान की राजधानी को नूर सुल्तान से बदलकर फिर से अस्ताना कर दिया गया है। 
  5. हाल ही नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल की सतह पर कार्बोनिक पदार्थो की खोज की है। 


22 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में फिक्की (फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ) के द्वारा लीडस् 2022 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है। 
  2. भारत के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
  3. हाल ही में गुजरती भाषा की फिल्म "छेलो शो" ऑस्कर 2023 के लिए नामित हुई है। 
  4. हाल ही महाराष्ट सरकार ने दौलताबाद किले का नाम बदलकर देवगिरि किला करने की घोषणा की है। 
  5. हाल ही में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कम्युनिटी पुलिसिंग पहल "वी केयर " की शुरुवात की है। 


21 SEPTEMBER 2022

  1. 21 सितम्बर को अंतराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। 

  2. हाल ही में तमिलनाडु राज्य सरकार ने 17 सितम्बर को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है क्योंकि इस दिन सुधारवादी नेता ई वी रामास्वामी (पेरियार ) का जन्मदिन होता है। 
  3. हाल तेलंगाना सरकार ने नए सचिवालय का नाम डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की है। 
  4. हाल ही में मेघालय के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 'सीएम दा हैसी ' वेब पोर्टल को लांच किया है। 
  5. हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक ने एवेरीडे सेविंग एकाउंट्स की शुरुवात की है। 


20 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में विजय कुमार सिंह को भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  2. हाल ही में भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बना है। 
  3. डूरंड कप 2022 का ख़िताब बंगलुरु एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को फाइनल मुकाबले में हराकर पहली बार ये ख़िताब जीता है। 
  4. हाल ही में  राजस्थान सरकार ने नई 512 इंदिरा रसोई का शुभारम्भ किया है। 
  5. हाल ही में बिहार सरकार ने राज्य के स्कूलों में अनिवार्य खेल पीरियड और नो-बैग-डे शुरू करने का फैसला किया है। 


19 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है। 
  2. हाल ही में केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 15 दिवसीय रक्तदान अभियान का शुभारंभ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन किया था। 
  3. हाल ही में विश्व के  महान खिलाड़ियों में शुमार रोजर फेडरर ने टेनिस से सन्यास लेने की घोषणा क्र दी है। 
  4. हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 'मुस्कुराते चंद लम्हे और  कुछ खामोशिया ' पुस्तक का विमोचन किया है जिसके लेखक का जिवेश नंदन। 
  5. हाल ही में तेलंगाना राज्य सरकार ने विधानसभा में वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 को मंजूरी दी है।  जिसके तहत भारत का पहला वन विश्वविद्यालय तेलंगाना में स्थापित किया जायगा। 


17 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'अम्बेडकर एंड मोदी :रिफॉर्म्स आइडियाज परफॉरमेंस इम्प्लीमेंटेशन ' पुस्तक का विमोचन किया है। 
  2. हाल ही में इंदौर स्मार्ट एड्रेस के साथ देश का पहला स्मार्ट सिटी बनेगा। 
  3. 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से लाये गए 8 चितो को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय पार्क में छोड़ा जायगा। 
  4. हाल ही में अरुण मिश्रा को एशिया पैसिफिक फोरम सदस्य चुना गया है। 
  5. हाल ही में अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जायगा।  



16 SEPTEMBER 2022

  1. 16 सितम्बर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। और इस वर्ष की थीम है -मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल @35 : पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग  है। 
  2. हाल ही में भारतीय मूल की शेफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया गया है। 
  3. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सूरत में बायो-एथेनॉल परियोजना का शिलान्यास किया है।
  4. बेलग्रेड में खेली गयी विश्व कुस्ती चैंपियनशिप 2022 में दो पदक जितने वाली विनेश फोगाट भारत की पहली महिला पहलवान बन गयी है। 
  5. हाल ही में भारत के पहले लिथियम सेल उत्पादन संयंत्र का शुभारम्भ  आंध्र प्रदेश के तिरुपति में किया गया है।  


15 SEPTEMBER 2022


  1. 15 सितम्बर को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसके साथ ही इस दिन अंतराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस भी मनाया जाता है। 
  2. हाल ही में HDFC बैंक इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी करने वाला भारत का पहला बैंक बन गया है। इसके लिए HDFC ने नेशनल इ -गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। 
  3. हाल ही में संजय वर्मा को कनाडा  में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। 
  4. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानो को एक विशिष्ट फार्म आईडी प्रदान करने की योजना बन रही है। 
  5. हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य ने मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना शुरू करने की घोषणा की है।  


14 SEPTEMBER 2022


  1. हाल ही में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने "निवासी सुरक्षा और सुरक्षा अधिनियम " पोर्टल को लांच किया है। 
  2. हाल ही में संयुक्त युद्ध अभ्यास 'गगन स्ट्राइक' का आयोजन पंजाब में किया गया है , जिसमे भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना ने संयुक्त रूप से भाग लिया था। 
  3. 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  4. हाल ही में भारत के 14वे अटॉर्नी जनरल  के रूप में मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया गया है। और यह दूसरी बार अटॉर्नी जनरल का पदभार संभालेंगे। 
  5. JIMEX 2022 का आयोजन भारतीय नौसेना और जापान की सेना के बीच बंगाल की खाड़ी में आयोजन किया जा रहा है। 


13 SEPTEMBER 2022


  1. US ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022  का ख़िताब 19 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज ने जीता है और यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी है। 
  2. हाल ही में भारतीय नौसेना के तीसरे स्टील्थ युद्धपोत 'तरागिरि ' को मुंबई में लॉन्च किया है जिसका निर्माण प्रोजेक्ट 17A के तहत किया जा रहा है।  जिसका तहत पहला जहाज था 'नीलगिरि ' और दूसरा था 'उदयगिरि'। 
  3. हाल ही में उत्तर कोरिया ने अपने आपको परमाणु हतियारो से पूर्ण देश घोषित किया है। 
  4. हाल ही में नागा मिर्च महोत्सव 2022 का आयोजन 10 सितम्बर को नागालैंड में किया गया है। 
  5. अंतराष्ट्रीय डेरी दिवस सम्मेलन 2022 का आयोजन ग्रेटर नोएडा में 12 से 15 सितम्बर तक किया जा रहा है, जिसका उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। 




12 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में भारत के पहले चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ दिवंगत जनरल विपिन रावत को सम्मानित करने के लिए अरुणाचल प्रदेश की किबिथू सैन्य शिविर का नाम बदलकर जनरल विपिन रावत मिलिट्री गैरिसन क्र दिया गया है। 
  2. US ओपेनस टेनिस टूर्नामेंट 2022 में महिला एकल का ख़िताब इगा स्वीयतेक ने जीता है। 
  3. एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में  श्रीलंका ने पाकिस्तान को  23 रनो से हराकर छठी बार एशिया कप का ख़िताब जीता है। 
    सौर्स: इंटरनेट 

  4. हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने फल्गु नदी पर भारत के पहले रबर डैम का उद्धघाटन किया है , जिसकी चौड़ाई लगभग 400 मीटर और उच्चाई 3 मीटर है। 
  5. हाल ही में उड़ीशा राज्य सरकार ने वर्षा के जल का संचयन करने के लिए वर्षा जल संचयन योजना (CHHATA Scheme ) की शुरुआत की है। 


10 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने डिजिटल तरीके से  प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की  है। 
  2. भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुनील लम्बा को सिंगापुर में मेरिटोरियस सर्विस मैडल से सम्मानित किया गया है। 
  3. हाल ही में जुरिक में खेली जा रही डायमंड लीग में जेवलिन थ्रो में डायमंड ट्रॉफी जितने वाले पहले खिलाडी नीरज चोपड़ा बन गए है। 
  4. 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है लोगो में अपने काम के जरिये उम्मीद पैदा करना है। 
  5. हाल ही में ब्रिटैन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है और वह ब्रिटैन में सबसे लम्बे समय तक राज करने वाली महारानी थी। 

9 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा वर्ष 2021 की मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट जारी की गयी है जिसमे भारत की रैंक 132 है।

     
  2. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊँची प्रतिमा को इंडिया गेट के समीप स्थापित किया गया है। 
  3. भारत का पहला जैव गाँव त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के दासपारा गाँव में स्थापित किया गया है। 
  4. हाल ही डॉ उपेंद्र कॉल के द्वारा लिखी पुस्तक "वेन दा हार्ट स्पीक " का विमोचन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कर्ण सिंह ने किया है। 
  5. हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 10 अगस्त को 1008 फीट लम्बी और तीन इंच चौड़ी तिरंगा यात्रा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निकली गयी थी जिसको वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स से सम्मानित किया गया है। 

8 SEPTEMBER 2022

  1. 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम "ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस"  है। 
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने दिल्ली में स्थित राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलने का फैसला किया है और अब ये नए "कर्तव्य पथ" के नाम जाना जायगा। 
  3. हाल ही केंद्र सरकार ने "हैदराबाद मुक्ति दिवस" के वार्षिक स्मरणोत्तस्व  को बनाये जाने की मंजूरी दी है और इसका आयोजन 17 सितम्बर को किया जायगा। 
  4. हाल ही में आदर्श पंचयात के तहत हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने वाला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का भरतौल गांव बना है। और यह उत्तर प्रदेश का पहला गांव बना है। 
  5. हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्या न्यायधीश के रूप में न्यायमूर्ति एम दुरईस्वामी को नियुक्त किया गया है। 


7 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में जारी IMF की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 
  2. हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को अवर ग्रेट नेशनल पार्क्स नामक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के लिए बेस्ट नैरेटर के एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  3. नीति आयोग ने पोशन अभियान पर अपनी चौथी रिपोर्ट पेश की है जिसमे बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान महाराष्ट्र को मिला है वही छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान सिक्किम को मिला है।
  4. 22वे दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022 का ख़िताब भारतीय ग्रैंड मास्टर अरविन्द चिंतबरम ने जीता है। 
  5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 36वे राष्ट्रीय खेलो के लिए शुभंकर "सावाज " और थीम सांग जो की एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आधारित है का शुभारंभ किया है। 

6 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने भारत के थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को नेपाल सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित किया है। 
  2. ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस बनी है जिन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को 20927 वोटो से हराया है। 
  3. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने स्कूल जाने वाले बच्चो को हफ्ते में एक बार बैग न ले जाने की छूट दी है और साथ ही बैग के भार को कम करने का भी फैसला लिया गया है। 
  4. हाल ही में ISRO ने मंगल और शुक्र ग्रहो पर मिशन को उतारने के लिए इनफ्लैटेबल ऐरोडायनमिक  डिसिलरेटर का सफलतापूर्वक परिक्षण किया है जिसका निर्माण विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में किया गया है। 
  5. हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे में भारत के पहले LNG-इर्धन  वाले ग्रीन ट्रक का उद्धघाटन किया है जिसका अनावरण सिंगापुर की कंपनी ब्लू एनर्जी मोटर्स ने किया है।   

सोर्स:-इंटरनेट 


5 SEPTEMBER 2022



  1. 5 सितम्बर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 की थीम "शिक्षक - संकट के बीच भविष्य की नई कल्पना " है।
  2. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनरइजर्स हैदराबाद ने अपने मुख्य कोच के रूप में ब्रॉयन लारा को नियुक्त किया है। 
  3. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पैरामिलिटरी फोर्सेस के लिए "सीएपीएफ ई - आवास " पोर्टललांच किया है। 
  4. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के 31वे कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को नियुक्त किया गया है। 
  5. हाल ही में केंद्र सरकार ने जन्म के तुरंत बाद मौत या मृत बच्चे के जन्म के बाद महिला कर्मचारियों को 60 दिन के विशेष मातृत्व अवकाश की घोषणा की है जिसको महिला कर्मचारी ले सकती है। 


3 SEPTEMBER 2022

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितम्बर को भारत का पहला स्वदेशी निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना को सौप दिया है और इसके साथ ही भारतीय नौसेना के नए ध्वज का भी अनावरण किया है। 
  2. आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के नए अध्यक्ष के रूप में कल्याण चौबे को चुना गया है। 
  3. हाल ही में कनाडा की स्वस्थ्य विभाग ने सार्स- कोव-2 वायरस और ओमीक्रॉन वैरिएंट से लोगो को बचाने के लिए एक नए द्विसंयोजक मॉर्डन स्पाइकवैक्स कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी है। 
  4. हाल ही में आल इंडिया रेडियो जिसे हम आकाशवाणी के नाम से भी जानते है के नए महानिदेशक के रूप में वसुधा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया है। 
  5. हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों की समस्याओ को उचित ढंग से और समय पर सुलझाने के लिए " इ-समाधान " पोर्टल को लांच किया है। 


2 SEPTEMBER 2022

  1. 2 सितम्बर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है और इस वर्ष की थीम "खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करे " है। 
  2. हाल ही में पेरू में चल रही विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली अपेक्षा फर्नांडीज पहली भारतीय महिला बन गयी है। 
  3. वोस्तोक 2022 संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन रूस में किया जा रहा है जिसमे भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स के सैनिक भाग ले रहे है। 
  4. हाल ही में विश्व बैंक ने एक पेपर जारी किया है जिसका शीषक है "इंडिया कोविड-19 खरीद: चुनौतियां, नवाचार और सबक " है। 
  5. हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देश के पहला वर्चुअल स्कूल लांच किया है।   


1 SEPTEMBER 2022

  1. हाल ही में भारतीय मध्य रेलवे ने हवा में जल वाष्प से पीने योग्य पानी बनाने के लिए "मेघदूत" मशीन  मुंबई में लगाया है। 
  2.  हाल ही में खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश भर के 26 स्कूलों में "मीट दा चैंपियन " पहल का आयोजन किया है। 
  3. हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए अमेरिका की एक "पार्ले फॉर द ओशियंस " के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये है। 
  4. हाल ही में भारतीय तट रक्षक बल ने राष्ट्रीय समुंद्री खोज और बचाव अभ्यास SAREX-22 के 10वे संस्करण का आयोजन चेन्नई में किया है। 
  5. हाल ही में जारी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स  इंडेक्स के अनुसार भारतीय अरबपति गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए है।